सम्पूर्ण जनपद में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया।

हरिद्वार 26 नवंबर 2024
सम्पूर्ण जनपद में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय ने जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपत दिलाई।
उन्होंने कहा कि ये दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के लोकतान्त्रिक मूल्यों, संविधान के प्रति निष्ठा को दर्शाने का प्रतीक है। जोकि हमें लोकतंत्र, पंथ निरपेक्ष, धर्म निरपेक्षता तथा सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाता है तथा अधिकारों एवं कर्तव्यों का अहसास दिलाता है।
उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। आमजन के नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे हमारे देश ने संविधान को अंगीकार किया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी, इस वजह से इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य वेयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *