जनपद में केन्द्रीय निवेश अहम प्राथमिकता है,एनएचआई को दिया सहयोग का आश्वासन

देहरादून दिनांक 02 दिसम्बर  2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी  सविन बंसल ने पोंटा -बल्लूपुर हाईवे निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति को देखा। इस दोरान उन्होंने   मसूरी बाईपास  निर्माण की भी जानकारी  अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
 एनएचएआई प्रोजेक्ट आशारोड़ी से झाजरा  तक के लिए भूमि अधिग्रहित कर एनएचएआई  को दी गई है, क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अंडरपास की मांग किए जाने पर एनएचएआई  के  अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों से बैठक कर  ग्रामीणों की अंडरपास की व्यवहारिक मांग पर  निर्धारित मानको के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुधोवाला से मसूरी बाईपास निर्माण कार्यों  की जानकारी प्राप्त करते हुए  मानचित्र का अवलोकन किया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *