गंगा योग न्यास एवम नेशनल कराटे फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ कैंप हिमालय शिविर

15/06/2024  हरिद्वार

गंगा योग न्यास आश्रम में आयोजित चार दिवसीय कैंप हिमालय शिविर का सफतापूर्वक समापन बैरागी कैंप स्थित गंगा घाट पर संध्या यज्ञ से किया गया। शिविर का उद्देश्य ट्रेन द ट्रेनर पर केंद्रित था जिसमे झारखंड, बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवम उत्तराखंड के कराटे मास्टर उपस्थित रहे। गंगा योग न्यास के संस्थापक राकेश शास्त्री ने बताया कि कराटे अभ्यास एवम बौद्धिक सत्र के साथ साथ प्रतिदिन योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए खेलो इंडिया के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा खेल के माध्यम से युवा अपना भविष्य निर्माण कर सकते है। शिविर 11 जून से 14 तक चला जिसमे विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह भाकुनी, प्रियंका मंडल, अमित कुमार झा, नवीन, विश्वास , डॉ० मयंक पोखरियाल, डॉ० पवन कुमार, डॉ० दिग्विजय सिंह, पंडित प्रहलाद कुमार आदि समापन सत्र में मौजूद रहे।  

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *