डिश/केबल टीवी, मोबाइल नेटवर्क एवं ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा

  हरिद्वार-नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न डिश/केबल टीवी, मोबाइल नेटवर्क एवं ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोलों पर बिना पूर्वानुमति एवं अनियोजित ढंग से तार लगाए गए हैं। यह स्थिति न केवल असुरक्षित है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा एवं नगर की सौंदर्य व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न कर रही है।

इस संदर्भ में नगर निगम द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2025 को खड़खड़ी से पुल जटवाड़ा तक मुनादी कराते हुए सभी संबंधित कंपनियों को सूचित किया गया है कि वे अपने-अपने तार स्वयं हटाएं। इस कार्य हेतु रविवार तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

नगर निगम आमजन से भी अपील करता है कि इस प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। यदि निर्धारित अवधि में संबंधित कंपनियों द्वारा तार नहीं हटाए जाते हैं तो नगर निगम स्वयं तार हटाने की कार्यवाही करेगा तथा इसके लिए कंपनियों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *