ब्लॉक स्तरीय, युवा महोत्सव) बहादराबाद

 

हरिद्वार 17 अक्टूबर 24 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रांतीय दल रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद पूनम मिश्रा ने अवगत कराया कि आज युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वाधान में विकास खंड बहादराबाद द्वारा ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का उत्तराखण्ड संस्कृत विश्व विद्यालय सभागार बहाद‌राबाद में आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय विधायक ज्वालापुर रविबहादुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वर्ग वाले विभिन्न स्कूली बच्चों एवं महिला, महिला मंगल, युवक मंगल दलों द्वारा प्रतिभाग किया गया। युवक-युवतियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से लोकगीत, लोक नृत्य , एकाकी नाटक का मंचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा एकल गीत, भाषण, कहानी लेखन एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, सभी विजयी प्रतिभागियों को क्षेत्रीय युवा समिति बहादराबाद के अध्यक्ष मनोज चौहान एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय जी के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया।

माननीय विधायक श्री रवि बहादुर द्वारा युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवावस्था को बेहतरीन ढंग से जीते हुए अपनी रुचि के अनुसार सकारात्मक गतिविधियों में खूब मेहनत करें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर अपनी रुचि को ही आजिविका का साधन बनाया जा सके।
इंजीनियर रवि बहादुर के द्वारा सभी युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ, स्वस्थ व समृद्धशाली उत्तराखण्ड बनने हेतु प्रेरित किया ।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी, गणमान्य नागरिक एक अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में ज़ि यू क अधि मुकेश भट्ट, व्यापक प्रशिक्षण श मनोज चौहान, योगेश चौहान, हिमांशु गुप्ता, रिचा गुप्ता, चन्द्रमोहन मिश्रा, मिनाक्षी सिंह रावत, शिवकुमार कश्यप, डा० अरुण मिश्रा, ब्लॉक कमांडर (PAD) रामकुमार, मुकेश, बाबूराम , ताराचंद सहित विभिन्न कार्यालय के विद्यालय के छात्र-छात्राएं युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *