भिक्षावृत्ति में लिप्त महिला एवं बच्चों को रेस्क्यू किया गया

देहरादून  03 जुलाई – जिलाधिकारी डॉ0 आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार भिक्षावृत्ति में लिप्त महिला एवं बच्चों को रेस्क्यू किया गया। देहरादून शहर में बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति आए दिन बढ़ती जा रही है जिनमें ज्यादातर महिलाएं और उनके साथ बच्चे जो भिक्षावृत्ति में सुबह से शाम तक शहर के विभिन्न चैराहों पर भिक्षा वृत्ति करते देखे जा सकते हैं।इस प्रकार की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिला बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शहर में भीख मांगने वाली महिलाएं और बच्चों को रेस्क्यू  कर सरकार द्वारा मानक के अनुरूप सुविधा मुहैया कराने को कहा। जिससे इन सभी को सरकार की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।  
  अभियान को लेकर विभिन्न संस्थाओं और विभागों द्वारा, आईएसबीटी से लेकर रिस्पना पुल तक भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिनमे 4 महिलाएँ और 9 बच्चों को रेस्क्यू किया गया जो भीख माँगने का काम कर रहे थे। सभी महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल कराकर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया जिसके पश्चात सभी बच्चो को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस् दौरान समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा व गीता ममगाईं, मैक संस्था से जहांगीर आलम,जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट, रश्मि बिष्ट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, देवेंदर, चाइल्डलाइन से जसवीर रावत,विजय बिष्ट, आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर, रवीना,बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *