भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

 

हरिद्वार 10 सितम्बर 2024- भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जबकि पन्त पार्क में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पन्त जी की मूर्ति पर माल्यार्ण किया तथा एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपाण किया।      
अस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त को नमन करते हुए कहा कि पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश भक्त, समाज सेवी तथा कुशल प्रशासक थे। डीएम ने कहा कि पन्त जी का जीवन देश एवं जन सेवा को समर्पित था। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और दृढ़ निश्चय एवं आत्म विश्वास के साथ देश की सेवा की।
इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *