दिनांक 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-1, बी.एच.ई.एल., हरिद्वार में गोवर्धन पूजन पर्व के उपलक्ष्य में वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार द्वारा अन्नकूट प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया|
सर्वप्रथम संरक्षक श्री हरिओम गुप्ता जी, अध्यक्ष श्री प्रमेश गुप्ता, महामंत्री श्री उपेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश वार्ष्णेय, कार्यक्रम संयोजक श्री आलोक वार्ष्णेय एवं सऊदी अरब से अपने वार्ष्णेय परिवार के सदस्य श्री मुकेश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया| गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण एवं वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज को भोग लगा कर भंडारा शुरू किया गया| भंडारे का प्रसाद गरीब बस्तियों में भी बांटा गया|
प्रोग्राम में श्री विनेश गुप्ता, चंद्रेश आर्य (सहसंयोजक) संदीप गुप्ता (सहसंयोजक), रोहित गुप्ता, मयंक गुप्ता, डॉ शोभित वार्ष्णेय, जय ओम गुप्ता, निधीश वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, कन्हैया लाल गुप्ता, प्रवीन वैश्य, मुकुल वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, मेवान्द्र वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, विनय गुप्ता, श्रीमती डौली, अल्पी, रमा, सरिता, सुचिता, सीता, मीनू, कोमल, अंजुम, दिव्या आदि सभी ने पूर्ण सहयोग किया
