बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध मे एक बैठक आयोजित हुई

हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता मे विकास भवन रोशनाबाद में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध मे एक बैठक आयोजित हुई l ,
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों की समीक्षा की गईl उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि स्कूल ड्रॉप आउट बालिकाओं की सूची बाल विकास विभाग को प्राप्त कराए ताकि बालिकाओं को ट्रैक किया जा सके तथा सभी विभागो को निर्देशित किया गया कि जागरूकता शिविर आयोजित कर समुदाय मे जागरूकता बढ़ाएं, व कार्यक्रम की रिपोर्ट समय से प्रेषित करे l उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी आगामी 4, 14, 22 मार्च व 4 व 14 अप्रैल को बैठके आयोजित करें, जिसमे शादी करने वाले पंडित/मौलवी/बारात घर के मैनेजर आदि को बैठक मे बुलाकर अधिनियम की जानकारी दे।

बैठक मे सुलेखा सहगल जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, अविनाश भदौरिया डीपीओ, महिला कल्याण, डीईओ बेसिक, श्रम अधिकारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य, ज्ञानेन्द पाल सिंह, सीडीपीओ, समस्त प्रभारी सीडीपीओ व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *