विश्व स्वास्थ्य दिवस‘ पर जागरूकता रैली का आयोजन

 दिनांक 07.04..2025

 

आज एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जगजीतपुर में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस‘ के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह जनजागरूकता रैली सिंहद्धार से प्रेमनगर आश्रम घाट तक निकाली गयी। इस रैली में छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर के माध्यम से मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया, साथ ही छात्राओं ने गर्भावस्था में देखभाल विषय पर एक नुक्कड नाटिका का मंचन भी किया गया।
वाईस प्रिंसिपल श्री निकोलस.एस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके बेहतर जीवनशैली के लिये प्रेरित करना है। विभागाध्यक्ष काजल राठौर ने कहा कि इस वर्ष ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन‘ ने इस दिवस के लिये ‘‘स्वस्थ शुरूआत, आशाजनक भविष्य‘‘ विषय को चुना है।
इस रैली में साक्षी, आर्यन, विक्की, नुपुर, अनीशा, रशिका, दीपाली, शिवानी, वैशाली, प्रियंका, रोहित आदि छात्र-छात्राओं के साथ डा0 तृप्ति अग्रवाल, जाहन्वी, उमराव सिंह, वैष्णवी झा आदि शिक्षक एवं स्टॉफगण शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *