नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के निर्देश के क्रम में अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार 

आज दिनांक 10 अक्टूबर, 2025 को श्री नन्दन कुमार (आई०ए०एस०) नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम हरिद्वार के निर्देश के क्रम में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अन्तर्गत पावन धाम आश्रम के सामने स्थित सर्वानन्द घाट क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भूपतवाला के पास नैशनल हाईवे के समीप स्थित अतिक्रमण को नगर निगम हरिद्वार, पुलिस विभाग एवं उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण टीम में नगर निगम हरिद्वार की ओर से श्री श्याम सुन्दर प्रसाद (टीम प्रभारी) श्री नाथीराम, श्री गौरव सागर, श्री सुभाष, श्री नवीन अरोडा, श्री मुकेश आचार्य, श्री सोनू, श्री मोहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से श्री सतेन्द्र भण्डारी (चौकी इंचार्ज), श्री चरण सिंह (चौकी इंचार्ज), श्री संदीप वर्मा (एस०आई०), श्री दीपक ध्यानी, श्री नन्द किशोर (एस०एस०आई०) श्री शिवानन्द घिल्डियाल, श्री सुमित कुमार, सुश्री शोभा, सुश्री अनिता थापा आदि उपस्थित रहे तथा उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग की ओर से श्री पारस राम सागर (जिलेदार), श्री वीरेन्द्र कुमार (सींच पर्यवेक्षक), श्री ओमवीर सिंह (सींच पर्यवेक्षक) आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई: सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने हेतु मुनादी

हरिद्वार, 28 मार्च 2026। नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए आज मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में…

कुंभ मेला 2027 की तैयारी: मेला प्रशासन ने विधायक के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र का भ्रमण कर घाटों का लिया जायजा

  *हरिद्वार, 28 मार्च 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मेला प्रशासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *