अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सैनिक की बेटी को लैपटॉप प्रदान करने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रभावित परिवारों को भी बांटी सहायता राशि

 

देहरादून, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत पूर्व सैनिक की पुत्री देहरादून के जैंतनवाला निवासी कशिश थापा को उपनल के सीएसआर मद से पठन-पाठन के लिए लैपटॉप प्रदान किया। गौरतलब है कि दिवंगत पूर्व सैनिक राइफलमैन अशोक कुमार थापा की धर्मपत्नी वीर नारी कविता थापा ने अपनी पुत्री की पढ़ाई के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से लैपटॉप उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जिस पर मंत्री जोशी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लैपटॉप उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कशिश थापा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और समाज तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुच्छुपानी एवं अन्य क्षेत्र में आपदा में क्षतिग्रस्त दुकानों से प्रभावित 15 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹40-40 हजार की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, ग्राम प्रधान आशू थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *