अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित किये गये रंगारंग कार्यक्रम

 

  हरिद्वार-आज  (उपवा) अध्यक्षा, श्रीमती अलकनन्दा  के निर्देशन एंव जिला उपवा अध्यक्षा श्रीमती लता रावत व सुश्री रेखा यादव सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाईन हरिद्वार, के मार्ग दर्शन में आज अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स रोशनाबाद (हरिद्वार) में पुलिस महिलाकर्मी एंव पुलिस परिवार की महिलाओ के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं जैसे- रस्साकसी, जलेबी दौड, नींबू रेस आदि का आयोजन किया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के खुशनुमा माहौल में सभी महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

खेलो में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को सुश्री रेखा यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी लाईन एवं श्री जितेन्द्र जोशी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन हरिद्वार द्वारा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *