अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर जनपद के थानों में आयोजित की गई गोष्टी

हरिद्वार

आज दिनांक 18.12.2023 को “अल्पसंख्यक दिवस” के अवसर पर थाना क्षेत्र में निवासरत अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से गोष्टी करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत समस्त अल्पसंख्यक समाज लोगों की गोष्ठी आहूत की गई।

गोष्ठी में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों की समस्याएं सुनी गई तत्पश्चात अल्प संख्यकों समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी पुस्तिकाएं वितरित की गयी। साथ ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिये उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप्प, व घर बैठे ई-एफ0आई0आर0 दर्ज करने की सुविधा हेतु लोगों को जागरुक किया गया।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *