विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

 

देहरादून 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान कृषि मंत्री ने एक पौंधा आंवला और एक पौंधा आम का लगाया।
मीडिया को जारी बयान में कृषि मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते प्रताप के चलते पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। आज यह भी आवश्यक हो गया है कि हमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने, ग्लोबल वार्मिंग और अधिक जनसंख्या जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मानवजनित आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरुरत हैं। कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *