अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम

हरिद्वार

आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 को अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्था शांतिकुंज हरिद्वार के स्टाफ एवं कर्मचारियों के साथ अग्नि सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी के दौरान संस्थान के स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, गोष्ठी के उपरांत संस्थान में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों के संचालन की कार्यविधि के बारे में जानकारी देने के साथ ही संस्थान के स्टाफ एवम् कर्मचारियों से अग्निशमन उपकरणों का संचालन कर प्रशिक्षण भी दिया गया। गोष्ठी के दौरान सभी को सुझाव दिया गया कि वह भी अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।*

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *