आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

देहरादून समाचार – आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमलोगों द्वारा 13 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें मुख्यरूप से शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने, भूमि पर कब्जा दिलाने तथा रोड कटिंग का मुआवजा सहित जमीन की पैमाईश को लेकर उठाई गई। जनसुनवाई में साईलोक जीएमएस रोड देवेन्द्र सिंह, फरमान सिद्धकी, थैना कालसी के विरेन्द्र तोमर, आशीष कुशवाह ने शस्त्र लाईसेंस की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी शस्त्र को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान एके सिन्हा तपोवन एन्कलेव द्वारा खाले पर हो रहे अवैध तरीके से कब्जा करने की शिकायत की इस पर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाल्टा के अनिल दत्त ने अवैध कब्जे को लेकर शिकायती पत्र प्रस्तुत किए इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बुजुर्ग रतन सिंह ने पीएमजीएसवाई के माध्यम सैसा समाई सम्पर्क मार्ग निर्माण में गौशाला एवं पैदल रास्ता खराब होने तथा प्रयुक्त भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई इस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई कालसी को दूरभाष के माध्यम से तत्काल मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। खिलानंद गैनपाल ने करनपुर में दुकान पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर शिकायत की इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को सिविल कोर्ट में मामला दर्ज करने को कहा। निंरजनपुर माजरा के चिल्ड्रन माॅर्डन एकेडमी के द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर कार्मिकों के वेतन को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराने को कहा। इसके अलावा शिमला रोड की आशा जखमोला के जूनियर स्तर पर पदोन्नति मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Posts

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयंती पर ऊर्जा भवन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित

  दिनांकः 10 सितम्बर, 2026   भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महान राष्ट्रसेवी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 139वीं जयती के अवसर…

*पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन

    *हरिद्वार, 10 सितंबर 2026* भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती जनपद हरिद्वार में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *