आगामी जुम्मे की नमाज को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

   हरिद्वार-   आज  उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार तथा  पुलिस अधीक्षक देहात  के पर्यवेक्षण में  क्षेत्राधिकारी  बुग्गावाला  / थानाध्यक्ष बुग्गावाला  के नेतृत्व में थाने में   आगामी जुम्मे की नमाज को लेकर  थाना क्षेत्र के समस्त मंदिर संचालक /पुजारी मस्जिदों के मौलवी /संचालक  गुरुद्वारा के  उपस्थिति में तथा थाना क्षेत्र  के सीएलजी मेंबर/ शांति सुरक्षा समिति की उपस्थिति में ध्वनि सीमा पर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यवाही करने हेतु अवगत कराया गया कि ध्वनि यंत्र लगाने हेतु  अनुमति श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से  प्राप्त करने के बाद  ध्वनि यंत्र जैसे लाउड स्पीकर आदि लगाया जाए तथा उपस्थित लोगों को सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा झूठी अफवाहों पर ध्यान ना देने हेतु अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों को पढ़ कर सुनाया गया और कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि जो भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा व सोशल साइट पर कोई सांप्रदायिक टिप्पणी प्रसारित करेगा उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उपस्थित लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की गईl

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *