आगामी ‘21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के सफल आयोजन हेतु एक विचार गोष्ठी

 

हरिद्वार, 11 जून। आज भारत स्वाभिमान कार्यालय के मुख्यालय में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक विशेष बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता पतंजलि योग समिति की मुख्य महिला केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया ने की। परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के दिशानिर्देशन में अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पतंजलि योगपीठ, फेस-2 के विशाल योग भवन में होना सुनिश्चित किया गया।
इस बार अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थीम के रूप में ‘नारी सशक्तिकरण के लिए योग’चुना गया। इस अवसर पर योग दिवस की तैयारी हेतु उपस्थित अधिकारीगणों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश ने आगन्तुकों, योग साधकों के आवागमन, बैठक व्यवस्था, आकस्मिक सेवाओं, सूक्ष्म जलपान आदि अनेक विषयों पर प्रकाश डाला, जिससे योग दिवस का सफल आयोजन हो सके।
बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश, रूड़की, देहरादून आदि क्षेत्रें से पतंजलि योग समिति के प्रभारीगण शामिल रहें।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव जी ने भी अपने विचार रखें। बैठक में स्वामी आर्षदेव, स्वामी बजरंगदेव, स्वामी ईशदेव, स्वामी तीर्थदेव, स्वामी विनयदेव जी आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने रक्षा बंधन पर राखियों की बिक्री से अर्जित किए 07 लाख 15 हजार रुपये

    *हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) संजय सक्सेना ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में…

जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *