संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, द्वारा उप-संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार का औचक निरीक्षण ।

 

*हरिद्वार 24 नवंबर 2025*

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, देहरादून द्वारा उप-संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान
बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली,कैश रजिस्टर,सेवा का अधिकार रजिस्टर,तथा सी.एल.रजिस्टर का परीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आर.सी./डी.एल. हेतु कवर की उपलब्धता एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।क्योंकि कार्यालय शहर से दूरी पर स्थित है, इस कारण मार्ग में स्पष्ट दिशा- सूचक बोर्ड (sign boards) लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को कार्यालय तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डी.एल.सेक्शन,टी.आर.सेक्शन, एनफोर्समेंट सेक्शन एवं न्यू रजिस्ट्रेशन सेक्शन का गहन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नीलामी (Auction) प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।
Weeding Out प्रक्रिया को तीव्र गति से पूर्ण करने और लंबित अभिलेखों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के उपरांत संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मानकों, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित हों, जिससे जनता को बेहतर, सरल एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध करायी जा सकें।

Related Posts

स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

दिनांक-17.03.2026 हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की वार्षिक स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ जो कि दिनांक 25 व 26 फरवरी को सम्पन्न हुई थी, इसमें बैडमिण्डन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, टग…

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *