अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के जीवन दर्शन, भारत को आजादी दिलाने तथा स्वतंत्रता के बाद देश व प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। 

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। 
समारोह को सम्बोधित करते हुये अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के जीवन दर्शन, भारत को आजादी दिलाने तथा स्वतंत्रता के बाद देश व प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। 
अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त के जन्म दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण के संरक्षणार्थ फलदार पौंधों-आम, अमरूद जामुन आदि का रोपण भी किया। 
इस अवसर पर भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त को श्री एस0एस0 मिश्रा, श्री जे0पी0 शुक्ला, श्री नारायण चन्द्र तिवारी, श्री पंकज राजपूत, श्री राजवीर सिंह, श्री देवमणि पाण्डेय, श्री रफत इकबाल, श्री गोपाल सैनी, श्री जितेन्द्र राजपूत, श्री महेन्द्र मनोचा, श्री कार्तिक काम्बोज, श्री जवाहर सिंह सहित कलक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *