जूनियर ट्रैफिक फोर्स के सभी छात्र छात्राओं को व्यस्ततम चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी पर नियुक्त किया

 हरिद्वार-पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  के निर्देशानुसार उत्तराखंड के सभी जनपदों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया गया है उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में भी दिनांक 18/8/2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात श्री हिमांशु वर्मा के निर्देशन में हरिद्वार शहर क्षेत्र में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया गया है दिनांक 2/9/2022 को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जूनियर ट्रैफिक फोर्स के सभी छात्र छात्राओं को हरिद्वार शहर के विभिन्न व्यस्ततम चौराहों रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक, हरिलोक  तिराहा मैं यातायात पुलिस के साथ ड्यूटी पर नियुक्त किया गया सभी छात्र छात्राओं के द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर संचालन में सहयोग प्रदान किया गया भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर व यातायात का दबाव अधिक होने पर तथा मेले पर्व त्योहारों व प्रमुख स्नानो में जूनियर ट्रैफिक फोर्स द्वारा यातायात संचालन में सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान स्कूलों के बाहर होने वाले यातायात के दबाव को कम करने के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा इनके द्वारा समय-समय पर यातायात जनजागरूकता अभियानों में यातायात पुलिस के साथ मिलकर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *