87 वर्षीय कप्तान रामचंद्र यादव ने अमर शहीदों की कावड़ उठाकर रचा इतिहास

हरिद्वार 

सावन के पहले सोमवार को हर की पौड़ी से रेजांगला युद्ध (1962) के 87 वर्षीय जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र यादव ने गंगाजल से स्नान कर अमर शहीदों की स्मृति में कावड़ उठाई। यह ऐतिहासिक यात्रा शहीद सेवा दल फाउंडेशन द्वारा रेजांगला शौर्य समिति के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई, जिसे पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने प्रेरणादायी बताते हुए आशीर्वाद दिया।

यह यात्रा 17 जून को परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की जन्म शताब्दी पर जोधपुर से शुरू हुई और विभिन्न राज्यों के शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए 23 जुलाई (महाशिवरात्रि) को चूशूल घाटी, लेह-लद्दाख पहुंचेगी, जहां गंगाजल से शहीदों का सामूहिक तर्पण किया जाएगा।

इस पावन यात्रा में प्रमुख रूप से सावन सिंह रोहिल्ला, नरेश चौहान ‘राष्ट्रपूत’, श्याम लाल यादव, जगदीश प्रसाद यादव, श्रीमती मिश्रो देवी, योगाचार्य राकेश कुमार शास्त्री, सरोज बाला, यशवंत शास्त्री, स्नेह लता, ज्यावर्धन, पूजा गुप्ता, मनीष कुमार, केवल सिंह व संदीप शामिल रहे। सभी ने भोलेनाथ के जयकारों संग कावड़ को चंडीगढ़ की ओर रवाना किया।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।

हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए…

सुमननगर की गलियों से जल निकासी तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी Hu

  *हरिद्वार, 12 सितंबर, 2026* लगातार बारिश के चलते ग्राम सुमननगर में हुए जलभराव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जल निकासी का कार्य लगातार गतिमान हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *