धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

 

 हरिद्वार समाचार-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर साधु संतो की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महिलाओं को नमन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या आर्थिक मोर्चे की बात हो हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है। कई महिलाएं महामंडलेश्वर के पद को सुशोभित कर रही हैं। कई बेटियां कथा प्रवचन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान बांट रही हैैं। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने माताओं बहनों को साधु-संतों की ओर से आशीर्वाद देते हुए कहा है कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें प्रभु से ऐसी कामना है। उन्होंने कहा है कि जो महिलाएं धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में आएंगी उन्हें अखाड़ा परिषद यथोचित सम्मान और पद भी देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होना होगा। महिलाओं का अनादर किसी भी सूरत में सहन ना करें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का हक सभी को है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाएं आज वायुसेना से लेकर सीमाओं की रक्षा में भी अपना योगदान दे रही हैं। पुरूषों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर राष्ट्रहित में महिलाओं की भागीदारी अवश्य ही प्रशंसनीय है। कुरीतियों को समाप्त कर समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है। बालिकाओं को समान शिक्षा के अवसर दिए जाने चाहिए। संत महापुरूष देश दुनिया में महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *