शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के क्रम में अब तक क्या कार्रवाई की गयी

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के क्रम में अब तक विभिन्न विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गयी, के बारे में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से सिलसिलेवार विस्तृत जानकारी ली।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि/सम्पत्तियों से अनधिकृत कब्जा हटाये जाने के प्रकरण को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर हो रही है।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को पुनः स्पष्ट निर्देश दिये कि वे अपने-अपने कार्यालय में रखे सम्पत्ति रजिस्टर के अनुसार शासकीय भूमि/सम्पत्ति का मिलान कर लें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनकी विभागीय सम्पत्ति/भूमि पर कोई अवैध रूप से काबिज तो नहीं है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में वे अपनी सुस्पष्ट आख्या भूमि/ सम्पत्ति के सुस्पष्ट अभिलेखों एवं स्पष्ट नजरी नक्शे सहित एक माह के भीतर  उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी सूचना दें कि अवैध कब्जाधारी कौन है।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इस आशय का एक प्रमाण पत्र जारी करेंगे कि उनके यहां कौन सी शासकीय भूमि/सम्पत्तियां उनके कब्जे में हैं तथा कौन सी अनधिकृत कब्जे में है। उन्होंने कहा कि इसका अभिलेखीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह मा0 मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अंशुल सिंह, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी श्री पूरन सिंह राणा, एस0डी0एम0 लक्सर सुश्री संगीता कनौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ईओ नगर पंचायत पिरान कलियर श्री रमेश सिंह रावत, ईओ नगरपालिका परिषद मंगलौर श्री विजय चौहान, कर अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, एसडीओ श्री अजय कुमार, एसडीओ वन श्री के0एस0 रावत, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि लक्सर, खण्ड विकास अधिकारियों सहित जनपद के सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *