जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र संचालन के सम्बन्ध में बैठक

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र संचालन के सम्बन्ध में जिला प्रबन्धन समिति की बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अमन अनिरूद्ध ने जिलाधिकारी को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कार्यकलापों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र रूड़की का संचालन विगत काफी  सालों  से हैप्पी फेमिली हैल्थ केयर एण्ड रिसर्च एसोसिएशन, सुभाषनगर रूड़की, द्वारा किया जा रहा है।    बैठक में जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र को संचालित करने वाली संस्था हैप्पी फेमिली हैल्थ केयर एण्ड रिसर्च एसोसिएशन, सुभाषनगर रूड़की के संचालक डाॅ राजीव से भी पिछले  वर्षों में संस्था द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के लिए नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित करने के भी निर्देश दिये, जो  जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र द्वारा अभी तक किये गये कार्य कलापों की जांच करके अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एस0के0 झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देव सिंह, डीडीआरसी रूड़की डाॅ0 राजीव आदि उपस्थित थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *