एनएसएस के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का चर्तुथ दिवस

 27.03..2025 हरिद्वार 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के एनएसएस युनिट के ग्राम कटारपुर में चल रहे 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर के चर्तुथ दिन प्रातःकाल में श्री कुमारप्रीत द्वारा छात्रों को योग आसन कराया गया। उसके पश्चात स्वंयसेवियों ने ग्राम कटारपुर से लगे पास के ग्रामीण क्षेत्रों साक्षरता पर जागरूकता रैली निकाली, निवासियों को प्रौढ शिक्षा के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने बताया कि बौद्धिक जानकारी कार्यक्रम में कृषि विज्ञान शिक्षक अशोक कुमार द्वारा स्वंयसेवियों जैविक खाद बनाने की विधि व उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। दिन में भोजन के बाद स्वंयसेवियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया जहॉ कशिश चौधरी को विजेता घोषित किया गया।

आज के राष्ट्र्ीय सेवा योजना कैम्प में स्वंयसेवियों के साथ मिनाक्षी सिंघल, अशोक कुमार, विशाखा, कुमारप्रीत आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस

  *हरिद्वार, 25 मार्च 2026* कुंभ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाहर से मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर भी शासन-प्रशासन ने विशेष ध्यान…

कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना मुआयना

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह आज सालाना निरीक्षण के लिए थाना श्यामपुर पहुंचे जहां सेरिमोनियम गार्द द्वारा अपने कप्तान को सशस्त्र सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। सलामी के बाद एसएसपी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *