महामहिम राष्ट्रपति के आगामी हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 हरिद्वार समाचार– महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के आगामी 28 एवं 29 नवम्बर,2021 को हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को पतंजलि विश्वविद्यालय, परिसर हरिद्वार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पतंजलि विश्चविद्यालय स्थित हेलीपैड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों से हेलीपैड के मानक आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हेलीपैड की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पतंजलि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान क्या रूट प्लान रहेगा, के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात पूरे रूट का निरीक्षण करते हुये सभी अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कुलपति कार्यालय, कुलाधिपति कार्यालय आदि का सुरक्षा मानकों तथा व्यवस्थाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर स्थित आॅडिटोरियम का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां की मंच व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की स्थिति, विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में जिन विद्यार्थियों को उपाधि देनी है, उनके बैठने आदि की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी पतंजलि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से ली। तत्पश्चात अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेफ हाउस का भी निरीक्षण किया तथा वहां की सभी व्यवस्थाओं के बारे में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर आचार्य श्री बाल कृष्ण, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0शाह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट श्री अंशुल सिंह, एस0पी0 सिटी सुश्री कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एस0डी0एम0 श्री पूरण सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 खगेन्द्र, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, प्रबन्धक पतंजलि श्री ललित कुमार, ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 एच0डी0शाक्य, पतंजलि विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का दूसरा दिन

22.03..2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज दूसरे दिन राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के…

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *