हरिद्वार/पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर सर्दी में राहत देने का काम किया। उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए अन्य संस्थाओं के साथ सामर्थवान लोगों को मद्द करने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
शनिवार को फेरूपुर डिग्री कॉलेज में ग्रामीण कल्याणकारी समिति हरिद्वार द्वारा आयोजित 24 वां कंबल वितरण कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निर्देशन में किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हुए अन्य सहायता भी प्रदान कराई। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अब कड़कड़ाती ठंड शुरू हो चुकी है। इस ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों की मदद को ग्रामीण कल्याणकारी समिति आगे आई है। समिति पिछले 24 सालों से निरंतर जरूरतमंदों की सेवा कर रही है, जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग काम नहीं कर सकते, उनकी मदद के लिए सामर्थवान लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने ऐसे व्यक्ति की सराहना की जोकि बिना किसी लालच के निर्धनों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अन्य लोगों को प्रेरित होकर समाजसेवा के कार्यों में सहभागिता निभाने को आह्वान किया।
समिति के अध्यक्ष मास्टर जगपाल सैनी ने बताया कि हर बार की भांति गांव—गांव प्रचार कर जरूरतमंदों को कॉलेज में बुलाया जाता है और सभी को कंबल वितरण किए हैं। उन्होंने कहा कि समिति लगातार सेवा के कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, मास्टर जगपाल सैनी, गन्ना समिति ज्वालापुर चेयरमैन बुद्धिप्रताप चौहान, विशेष चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, राकेश सैनी, सुशील पंवार, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, दीपक प्रधान, नकलीराम सैनी, नाथीराम चौधरी, श्यामसुंदर चौहान, श्रवण चौहान, सचिन चौहान, अजीत के साथ समस्त पदाधिकारीगण, सदस्य ग्रामीण कल्याणकारीगण, क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *