देहरादून 06 नवंबर,2025 
मा0 विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर ने बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, निरंजनपुर के सौंदर्यकृत भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने मा0 विधायक को पंचायत भवन में संचालित चिकित्सालय भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर विधायक ने पूर्ण आश्वासन दिया गया।

इस विशिष्ट अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, अपर जिला एवं यूनानी अधिकारी डॉ सविता कोठियाल, शक्ति केंद्र संयोजक इंदिरापुरम प्रमोद  शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश साहनी, अधिशासी अभियंता संदीप मित्तल, कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई खेमराज, चक्की टोला, निरंजनपुर, अमृत विहार, इंदिरापुरम की जनता के साथ डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ सरोज उप्रेती, डॉ हरदेव रावत, डॉ एच.एम त्रिपाठी, डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ भारती राजपूत, डॉ राकेश जोशी, डॉ दीपांकर बिष्ट आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुगम तिवारी ने किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *