टीम जीवन, संस्था गाँव कनेक्शन एवं लुमिनोस के संयोजन में हरिद्वार जनपद की देवतुल्य जनता और फ़्रंटलाईन वरकर्स हेतु *मास्क वितरण* कार्य्रकम आयोजित किया गया

 हरिद्वार समाचार-आज टीम जीवन, संस्था गाँव कनेक्शन एवं लुमिनोस के संयोजन में हरिद्वार जनपद की देवतुल्य जनता और फ़्रंटलाईन वरकर्स हेतु *मास्क वितरण* कार्य्रकम आयोजित किया गया | जिसमे *जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी॰ रविशंकर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री सेंथील अबुदई कृष्णराज एस और प्रेस क्लब हरिद्वार* को लगभग कुल 1500 मास्क व तुलसी, अलूएविरा एवं गीलोय के  पौधे वितरित किये गए | 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम महापौर व मुख्य संरक्षक टीम जीवन श्री मनोज गर्ग जी ने भाग लिया। 
उन्होने टीम जीवन के वालंटियर्स के साथ मिलकर पुलिस प्रशाशन, जिला प्रशासन व प्रेस अधिकारियों का धन्यवाद दिया व ज़िलाधिकारी महोदय से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हूएउन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वस्त किया की टीम जीवन सदैव उनके हर प्रयास मे कांधे से कांधा मिलाकर कार्य करेगी | लुमिनोस से सुरेश श्रीवास्तव जी व संस्था गांव कनेक्शन से प्रवीण जोशी,रविश अवाना जी ने टीम जीवन के कार्यो की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की ओर साथ साथ टीम के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की। 
हरिद्वार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी ने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन पाटीम जीवन के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सभी का धन्यवाद दिया।
हरिद्वार प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नाथ गोस्वामी व महामंत्री श्री राजकुमार जी ने टीम जीवन के वैक्सीनेशन शिविरों में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन होने के लिए टीम को शुभकामनाएं दी। 
कार्यक्रम में टीम जीवन के  नामित गोयल, नितिन मंगल, आशीष मेहता, हितेश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, दीपक बंसल, गगन बंसल, सुमित मेहता, सी.ए अमन कुमार, सी.ए श्याम अरोड़ा, सुमित शर्मा, कमल कांत शर्मा, रूपांगी ब्रह्मभट्ट, दीपिका संगतानी, यश लालवानी, आलोक चौहान, सागर, शुभम, वंश, गौतम, हिमांशु चंचल, गगन, कपिल पाल, दीपक, मोहित अरोड़ा,अंकुर पालीवाल, वैभव कौशिक, राजीव जोशी, दीपक उपाध्याय, सचिन कौशिक, विकेश शर्मा सभी सदस्य उपस्थित रहे

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *