हरिद्वार समाचार– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण व प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सिंहद्वार कांवड़ पटरी मार्ग पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान नीम, आंवला, बरगद और पीपल के पौधे रोपे गए


इस मौके पर हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि कांवड़ पटरी मार्ग पर आॅक्सीजन लेन बना रहे हैं। जिसके तहत नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाए गए हैं। पर्यावरण के लिहाज से यह बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि घर, किचन गार्डन या आंगन में पोषण वाटिका के लिए आर्गेनिक बीज दिए जाएंगे। कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है


हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर हम पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रख सकते हैं। पाॅलीथीन का प्रयोग बंद कर हमें कपड़े से बनें थैलों का प्रयोग करना चाहिए

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *