30 नवम्बर को किया जायेगा जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

दिनांक 18 नवम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में, मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 30 नवम्बर,2023 को किये जाने वाले जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 30 नवम्बर,2023 को जनपद नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही जनपद हरिद्वार के 12 विभागों की 73 योजनाओं, जिनमें 387 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण तथा 590 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा तथा जनपद में भौतिक रूप से इन योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास सांसद/प्रभारी मंत्री द्वारा किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्वरूप को भव्य रूप प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिये बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाये, प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाये जायें, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाये, लोक निर्माण, पेयजल निगम, जल संस्थान आदि प्रमुख विभाग इसमें सहयोग प्रदान करेंगे तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव प्रसारण की पूरी व्यवस्था करेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री संदीप गोयल, महामंत्री श्री आशु चौधरी, भाजपा जि0अ0रूड़की श्री शोभाराम प्रजापति, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, डीईएसटीओ श्रीमती नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री सुभाष शाक्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता अमृत योजना सुश्री मिनीक्षी मित्तल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई श्री विष्णुदत्त वेंजवाल, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम श्री सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड रूड़की श्री पी0एस0 नौटियाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *