सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्यों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा यह समावेशी बजट- कृषि मंत्री गणेश जोशी।

 

 

देहरादून, 27 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वित्तीय वर्ष बजट 2024- 25 के संबंध में मीडिया में जारी बयान में बताया कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा जन संवाद के बाद आज विधान सभा में प्रदेश के समग्र विकास के लिए 89230.07 ( नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख ) का बजट पेश किया गया है। इस बजट में महिलाओं व पुरूष, युवा व बुजुर्ग, किसान, पूर्व सैनिक और उद्यमी हर व्यक्ति का बजट में ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा यह एक समावेशी बजट है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश के विकास में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने और प्रदेश की आर्थिक तरक्की का फायदा समाज के हर वर्ग तक पंहुचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा यह बजट सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बजट है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में हमारी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ध्येय विकल्प रहित संकल्प के साथ तेज गति से आगे बढ़ रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह बजट सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *