जिला जल जीवन मिशन की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

देहरादून दिनांक 09 जनवरी 2024,(जि.सू.का), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने  ऋषिपर्णा सभागार  कलेक्ट्रेट में जिला जल जीवन मिशन की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल जीवन स्वच्छता मिशन अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए हर घर जल के शेष सत्यापन  कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके रोस्टर बनाते हुए प्रमाणीकरण कार्यों को पूर्ण करें। साथ ही निर्देशित किया कि स्रोत सत्यापन कार्यों की जिओ टैगिंग की प्रतिदिन रिपोर्ट अद्यतन करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को योजना अंतर्गत शेष कार्यों माह फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितीशमणी त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि अभि जल संस्थान नामित रमोला, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *