देहरादून- गांधी जंयती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी द्वारा शहीद स्थल पंहुचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र/प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा स्थानीय विधायक खजानदास सहित अन्य गणमान्य एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण
हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…


