सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, मंत्री बोले हर हाल में दिसंबर माह में जनता की सैन्यधाम किया जाएगा समर्पित।

देहरादून, 09 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित की गई सैन्यधाम में भूमि पर अत्यधिक कटान संबंधित खबर का संज्ञान लेते हुए आज देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्यधाम का निरीक्षण किया।
मंत्री ने मौका पर जाकर मुआयना कर स्थिति का जायज़ा लेने के बाद कहा कि बरसात के मौसम में यह सब सामान्य है। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सैन्यधाम जन भावनाओं से जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैन्य धाम का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मुझे यह सैन्यधाम निर्माण करवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।
उन्होंने कहा वह खुद लगातार निर्माण कार्य स्थल निरीक्षण तथा अधिकारियों के साथ बैठक लगातार नजर बनाए हुए है। मंत्री ने कहा हर हाल में सैन्यधाम का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण कर उत्तराखण्ड की वीर माताओं और यहां की जनता को समर्पित किया जायेगा। मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *