528 दुर्बल आय वर्ग के भवनों का लोकापर्ण मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा।

हरिद्वार: सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि दिनांक 17 मई,2023 को प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण की इन्द्रलोक आवासीय योजना भाग-2 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत निर्मित 528 दुर्बल आय वर्ग के भवनों का लोकापर्ण मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा।

श्री चौहान ने यह भी बताया कि इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा अवस्थापना विकास निधि मद के अन्तर्गत निर्मित इन्द्रलोक नाला, बहादराबाद स्थित पार्क, शंकराचार्य चौक व लालिताराव पार्क का लोकापर्ण तथा लगभग 38.00 करोड के विभिन्न निर्माण विकास एवं उद्यानीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जायेगा।

ये समस्त कार्यक्रम प्राधिकरण की इन्द्रलोक आवासीय योजना भाग-2, सिडकुल हरिद्वार में सम्पादित किये जायेंगे

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *