जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 138 आधार केंद्र हो रहे है संचालित

 

*हरिद्वार 14 जनवरी 2026*

जनपदवासियों को आधार अपडेट करने एवं बनाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए थे कि जनपद में संचालित हो रहे आधार केंद्रों की सूची जनपद की वेबसाइट पर https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ अपलोड कर दें जिससे कि कोई भी आम जनमानस अपने नजदीकी सी एस सी सेंटर में जाकर अपना आधार अपडेट एवं तैयार कर सके।
ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरिद्वार अभिषेक चौहान ने अवगत कराया है कि जनपद वासियों को अपने आधार बनाने एवं अपडेट करने एवं किसी भी संशोधन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में 138 सी एस सी सेंटर संचालित हो रहे है जिसमें कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/ संचालित सी एस सी सेंटरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अवगत कराया है कि CSC VLE द्वारा संचालित आधार केंद्रों का विवरण: 97, IT विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 3, WECD विभाग के आधार केंद्रों का विवरण: 20, डाकघर (Post Office) आधार केंद्रों का विवरण: 2, बैंकों के आधार केंद्रों का विवरण: 16, कुल: 138
आधार से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करे https://haridwar.nic.in/service/aadhar-center/

 

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *