मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास अलीपुर के छात्रों को ट्रेकसूट वितरण ।

हरिद्वार

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास अलीपुर के छात्रों को ट्रेकसूट वितरण ।
आज दिनांक 1 जनवरी 2023 को उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुस्कर सिंह धामी जी प्रेरणा से हरिद्वार प्रशासन के सहयोग से मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार श्री के.के. गुप्ता जी के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास अलीपुर के छात्रों को अत्यधिक ठंड को देखते हुए ट्रेकसुट वितरित किए गए । ट्रेकसूट वितरण के अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को मिष्ठान खिला कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी । व उपस्थित छात्रों से बातचीत भी की । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि छात्रावास में कमजोर वर्ग के 100 छात्र नामांकित हैं, जिनके लिए आज मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के.के.गुप्ता जी द्वारा ट्रेकसूट वितरित किए गए । प्रवीण कपिल द्वारा छात्रों को ट्रेकसूट वितरण हेतु मुख्यमंत्री जी, हरिद्वार प्रशासन व मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार गुप्ता जी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार, हरिओम,सत्यवीर, सूरज सिंह सहित सहित अभिभावक भी व छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *