जनसुनवाई में 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त हुई

देहरादून 26 दिसम्बर 2022 – जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयेाजन किया गया। जनसुनवाई में 108 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त मनरेगा जाॅब कार्ड का फर्जीवाड़ा, विद्युत पोल शिफ्टिंग, आपसी विवाद, धमकी, भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क, विद्युत कनेक्शन, नाली खुलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केदारवाला में आयोजित चैपाल में विद्युत कनेक्शन दिलाने हेतु फरियादी फुरकाना तथा विद्युत पोल शिफ्ट करने की शिकायत पर उन्होंने विद्युत विभाग के  अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बालुवाला के दिव्यांग पंकज पुत्र अमीर चन्द्र तथा ऋषिकेश के मनोहर लाल अरोड़ा को व्हील चेयर दिलाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा फर्जी कार्ड की शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। तथा गलज्वाड़ी एवं बिष्ट गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी एवं उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए निस्तारण करें तथा शिकायतकर्ता से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए अवगत करा दें। उन्होंने सभी एल1 अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे।
जनुसनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल,अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज कुमार उप्रेती, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी,  जिला समाज कल्याण अधिकारी गोर्वधन सिंह सहित विद्युत, पेयजल, जल संस्थान, लोनिवि, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *