घरवालों की डांट से नाराज हरिद्वार पहुंचे बच्चे स्कूल की  ड्रेस में

 
 
 हरिद्वार– 29/11/22 को करीब रात 9 बजे 02 बच्चों के स्कूल ड्रेस में रोड़ीबेलवाला घाटों पर घूमने की सूचना पर SI प्रवीन रावत द्वारा मय चेतक क्रम गणों के बच्चों की तलाश पर निकले।
 
काफी प्रयास करने पर दोनो बच्चों को सकुशल बरामद करते हुए विश्वाश में लेकर चौकी लाकर दोनो से पूछताछ की गई।
 
जिनके द्वारा बताया गया कि हम दोनों एक ही गांव के बुढ़ाना गांव के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं आज घर वालों द्वारा डांटने के कारण स्कूल के बाद घर से नाराज होकर स्कूल की  ड्रेस में हरिद्वार आ गए।
 
दोनों बच्चों से घर वालों की जानकारी कर घरवालों से संपर्क कर बच्चों को उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया।
 
बच्चों के मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया गया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *