जिन पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवा एवं पूर्व सैनिक आश्रितों द्वारा अभी तक अपनी अनुदान की राशि का चैक प्राप्त नही किया है वे

 देहरादून समाचार- जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून कर्नल डी.के कौशिक ने अवगत कराया है कि जनपद  के भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित छात्र/छात्राओं, जो इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पीएचडी की शिक्षा में अध्ययनरत थे, को माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा और उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा देय वर्ष 2019-2020 की छात्रवृत्ति अनुदान धनराशि का भुगतान चैक के माध्यम से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देहरादून से आवंटित किये जा रहे है। अनुदान आवंटित की तिथि 25 अक्टूबर है।  जिन पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवा एवं पूर्व सैनिक आश्रितों द्वारा अभी तक अपनी अनुदान की राशि का चैक प्राप्त नही किया है वे अपनी डिस्चार्ज बुक एवं रसीदी टिकटों सहित निर्धारित तिथि समाप्त होने से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक निर्धारित बक्सों में अनुदान राशि की रसीद प्रेषित करें। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत चैक अग्रिम तीन दिनों के बाद जारी किया जायेगा, जिसे स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित समय के उपरान्त किसी भी अनुरोध/अपील पर विचार नही किया जायेगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *