औद्योगिक आपात स्थिति पर मॉक अभ्यास के आयोजन से सम्बन्धित टेबल टाॅप अभ्यास बैठक का आयोजन किया गया।

देहरादून  02 नवम्बर 2022-जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की उपस्थिति में आज औद्योगिक आपात स्थिति पर मॉक अभ्यास के आयोजन से सम्बन्धित टेबल टाॅप अभ्यास बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान औधोगिक क्षेत्र में घटित होने वाली संभावित आपदाओं से बचाव एवं तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए जन एवं पशु हानि को किस तरह कम किया जाए के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही अन्य स्थानों पर औधोगिक क्षेत्रों में घटित हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पूर्व में ही सुरक्षा उपाय विकसित किए जाने पर मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को संभावित आपदा के दौरान उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। औद्योगिक आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा जनपद के आईआरएस सिस्टम के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रजैन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश नदंन कुमार, विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, प्रयोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, एसीजीडी एनडीआरएफ अजय पंत व डीसी/जीडी रविशकंर बधानी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 दिनेश चैहान, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड डाॅ0 राहुल सचान, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम खान, निरीक्षक एनडीआरएफ अरविन्द कुमार व मंयक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डाॅ0 दीपशिखा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *