सर्व विकास पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

 हरिद्वार– सर्व विकास पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे जहां पर उन्होंने राज्य के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और शहीदों के आदर्श का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कहा कि जिस प्रकार का उत्तराखंड बनाने के लिए हमारे शहीदों ने बलिदान दिया था आज 22 वर्षों बाद भी उनके सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया। बढ़ती महंगाई ,भर्ती घोटाला बेटियों पर अत्याचार आदि आज की वर्तमान सरकार भी लीपापोती का कार्य कर जनता को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं कर रही । सर्व विकास पार्टी के साथ जोड़कर राज्य शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें।
राष्ट्रीय महासचिव सुनील नैनवाल ने कहा 22 साल उत्तराखंड को बने हुए हो गए हैं पर अभी तक उत्तराखंड शहीदों को न्याय नहीं मिला जिन्होंने कि हमें यह अलग प्रदेश दिलाया और वर्तमान उत्तराखंड की सरकार हमारी बेटियों को सुरक्षा देने में भी विफल साबित हो रही है और जो कानून व्यवस्था है उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है हम जनता से यह अपील करते हैं कि वह जागे और ऐसी सरकार जो हमें सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है या हमारे हित के बारे में नहीं सोच पा रही है उसका बहिष्कार किया जाए और एक नया उत्तराखंड  बनाने में सभी लोग साथ चल कर चलें और आप सभी लोग सर्व विकास पार्टी के साथ जुड़कर एक नए उत्तराखंड को बनाने मैं अपना अहम योगदान दें।
गौरव गुजर्र, रविंद्र चौधरी, विशाल धीमन, राकेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, नेहा , रुपाली आदि।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *