श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामण्डलेश्वर बनेंगे स्वामी रूपेंद्र प्रकाश

 

 हरिद्वार समाचार– श्री प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामण्डलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया जाएगा। मंगलवार को श्री प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम से भव्य शोभायात्रा के रूप में स्वामी रूपेंद्र प्रकाश दक्ष मंदिर के समीप स्थित अखाड़े की छावनी पहुंचेंगे, जहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में संत समाज द्वारा तिलक चादर प्रदान कर महामण्डलेश्वर पद सुशोभित किया जाएगा। श्री प्राचीन अवधूत मण्डल में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने बताया कि श्री प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम की गौरवशाली परम्परा रही है। आश्रम के सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाते हुए स्वामी रूपेंद्र प्रकाश गुरू परम्पराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को संत महापुरूषों के सानिध्य में होने वाले उनके पट्टाभिषेक समारोह में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश की राज्यपाल को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई राजनीति व समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पार्षद राजेश शर्मा व भाजयुमो नेता हरजीत सिंह ने बताया कि स्वामी रूपेंद्र प्रकाश भव्य शोभायात्रा के रूप में पट्टाभिषेक स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ देश भर से आए श्रद्धालु भक्त भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी रूपेंद्र प्रकाश हमेशा ही श्रद्धालु भक्तों को धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। उनके द्वारा सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। समाजसेवी व भाजपा नेता विशाल गर्ग व प्रमोद शर्मा ने कहा कि संत महापुरूषों के दिव्य दर्शन से श्रद्धालु भक्तों का कल्याण हो जाता है। प्राचीन अवधूत मण्डल के परमाध्यक्ष रूपेंद्र प्रकाश एक महान संत हैं। महामण्डलेश्वर बनकर आश्रम की परंपराएं मजबूत करने के साथ वे सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *