उमंग के अन्तिम दिन पोलिटैक्निक के छात्र राव अफ़जल ने अपने संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम की स्कैच बनाकर सभी से वहावाही लूटी

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेंजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, हरिद्वार मे चल रही तीन दिवसीय ‘‘उमंग’’ खेल-कूद प्रतियोािगता का समापन बड़ी ही धूम-धाम से हुआ। उमंग के अन्तिम दिन पोलिटैक्निक के छात्र राव अफ़जल ने अपने संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम की स्कैच बनाकर सभी से वहावाही लूटी। इसके बाद गायन में हिमांशु, बीबीए प्रथम वर्ष, आर्यन शर्मा कम्प्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर आये, डांसिग में देव कुमार शर्मा, कम्प्यूटर साइंस प्रथम एवं आयुश सोलंकी कम्प्यूटर साइंस द्वितीय स्थान पर आये। रैम्प वॉक मेें प्रथम टीम इशित, दीक्षा, खुशी, कशिश, गायत्री की रही एवं महिमा, सचिन, अफ़जल राव, पारस, निखिल, सूर्यकांत, सिमरन, आदित्य, जैनब, दीपक और अंजली की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर विजेताओं को संस्थान के महानिदेशक प्रो. एस.सी. धमीजा, प्रधानाचार्य अशोक कुमार गौतम, निदेशक अंकुश ओहरी, डॉ. जयलक्ष्मी ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रो. धमीजा ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को एवं शिक्षगण एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में पंकज कुमार, आशीष कुमार, डॉ. राहुल, आयुश धीमान, अनुराग गुप्ता, गौरव कुमार, अंकित कुमार, उमेश कुमार, पूजा विश्वकर्मा, प्रज्ञा शर्मा, दिव्या राजपूत, ज्योति राजपूत, अमान उल्लाह, गौरव भाटिया, देवेन्द्र रावत, ज्योति राजपूत, धरनीधर वाग्ले आदि उपस्थित रहें

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *