कन्या पूजन करने से ही नवरात्र साधना की पूर्णता होती है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 14 अक्टूबर। दुर्गा नवमी पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने 101 कन्याओं का पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव के दौरान शुक्रवार को दुर्गा नवमी के अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने पूर्ण विधि विधान से कन्या पूजन किया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और मां की चुनरी, नारिलय और दक्षिणा भेंटकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। नवमी पर कन्या पूजन करने से ही नवरात्र साधना की पूर्णता होती है। कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र साधना और कन्या पूजन के साथ सभी को देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, आचार्य पवन दत्त मिश्र, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *