सनातन धर्म के प्रमुख देव हैं भगवान शिव-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 4 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है और भगवान शिव सनातन धर्म के प्रमुख देव हैं। चरण पादुका मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना के दौरान उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है और हरिद्वार के कण-कण में भगवान शिव विराजमान हैं। सावन में भगवान शिव हरिद्वार में रहकर ही सृष्टि का संचालन करते हैं। हरिद्वार आने वाले भक्तों को मां गंगा और भगवान शिव का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सभी को सावन में भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। भक्तों के कल्याण के लिए धरती पर आयी मां गंगा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। देश दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। भक्तों को गंगा के प्रति आस्था और श्रद्धा रखने के साथ गंगा को निर्मल, अविरल और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लेना चाहिए। दूसरों को भी गंगा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना चाहिए। सभी के सहयोग से ही गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सकता है। इस दौरान महंत दर्शन भारती, श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी शुभम गिरी, स्वामी राजगिरी, प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा, अनिल शर्मा, भोला शर्मा, पंडित अधीर कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *