कल्याण के देवता हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 31 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना निरंतर जारी है। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना में श्रद्धालु भक्त भी प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशांद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना गया है। जो कोई भी भक्ति भाव के साथ महादेव की शरण में आता है। वे उनकी सभी चिंता, परेशानियों और दुख को हर लेते हैं। शिव की कृपा से उसके जीवन से जुड़े सभी भय और संकट दूर हो जाते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शंकर ऐसे देवता हैं, जो सिर्फ एक लोटा जल और बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाने मात्र से प्रसन्न होकर अपने भक्त को मनचाहा वरदान दे देते हैं। दुख और दुर्भाग्य को दूर कर सुख सौभाग्य को पाना चाहते हैं तो सावन में शिव आराधना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। प्रत्येक सनातनी को सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करनी चाहिए। सावन में की जाने वाली शिव शक्ति की साधना अमोघ फल प्रदान करती है। शिव शक्ति की कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरूदेव की शिव आराधना के फलस्वरूप भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर आचार्य पवन दत्त मिश्र, स्वामी लाल बाबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *